फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Srbi team beat the hosts 54 runs

मेजबान ने सरबई टीम को 54 रनों से हराया

Tue, 15 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

खत्रीपहाड़। डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को मेजबान देवी जी की टीम ने सरबई को 54 रनों से पराजित कर दिया। जितेंद्र को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन


विंध्यवासिनी मंदिर खेल मैदान में देहात प्रीमियर लीग सीजन-4 का नौवां मैच मंगलवार को एनएससी देवी जी और एसबीएस सरबई के बीच खेला गया। देवी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जितेंद्र शुक्ला ने 32 गेंदों में 50 और शहबाज ने 18 गेंदों में 30 रन बनाए। सरबई के गेंदबाज विक्की, डार्लिंग और रिंकू ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सरबई की टीम 17 ओवर में 105 रन बनाकर आलआउट हो गई। रामदत्त ने 21 व नीरज ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन


देवीजी टीम के आशीष ने तीन और कैलाश व नीरज ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच जितेंद्र शुक्ला को दिया गया। कमेंट्री संदीप तिवारी और सुरेंद्र गौतम ने की। स्कोरर पीयूष चौबे व आकाश गिरि रहे। अंपायरिंग संजय अग्निहोत्री व जगमोहन सिंह ने की। समिति अध्यक्ष आलोक शुक्ला व नसीब खान (लहुरेटा) ने मैच की शुरुआत कराई। राकेशचंद्र गर्ग ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुंज बिहारी वाजपेयी, प्रदीप पांडेय, राजाबाबू शुक्ला, रामबाबू चौरसिया, सुरेश अग्निहोत्री, डॉ.अनिल त्रिपाठी व स्वामी शुक्ला मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि 16 खिलाड़ी के अतिरिक्त किसी नए खिलाड़ी को शामिल करने पर टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। बुधवार को खुरहंड और कतरावल टीम के बीच मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed