फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   spent the night changing sides

करवटें बदलकर बिताई रात

Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
spent the night changing sides
बदौसा/बांदा। पाकिस्तानी जेल में 12 साल की यातनाओं भरी कैद काटकर लौटे रामबहादुर की अपने माता-पिता की छत्रछाया में बीती पहली रात भी बेचैनी भरी रही। करवटें बदलकर रात गुजारी। फिलहाल उसे पुराना कुछ याद नहीं आ रहा है। घरवालों को उम्मीद है कि जल्द ही रामबहादुर सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

रामबहादुर बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पचोखर लाया गया। दिनभर अफसर, मीडिया और गांव वालों से घिरे रहे रामबहादुर को रात होते ही मां कुसमा और पिता गिल्ला ने खाने की थाली परोसी। गुमसुम और खोए-खोए से बेटे रामबहादुर को माता-पिता खिलाते और निहारते रहे।
विज्ञापन

अपने खपरैलदार मकान में उसका बिस्तर लगाया। पर रामबहादुर को नींद नहीं आई। इस दौरान कई बार मां और पिता ने उसे पुरानी यादें ताजा करने की कोशिश कीं, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबहादुर सिर्फ हामी भरता रहा। उधर, शुक्रवार को गांव के पूर्व प्रधान लवकुश त्रिपाठी और रामबहादुर के पुराने दोस्त राजेंद्र, रामू और नारायण भी रामबहादुर के पास बैठकर बतियाते रहे, लेकिन उससे कुछ कहला नहीं सके।

बहन रानी ने बताया कि रामबहादुर सामान्य रूप से खाना खा रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद जताई कि भले ही कुछ समय लगे वह पूरी तरह अपनी याददाश्त बहाल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed