फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Speeding truck trampled on another truck driver

तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक चालक को रौंदा

Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck trampled on another truck driver
Speeding truck trampled on another truck driver - फोटो : BANDA
बांदा। गिट्टीभरा ट्रक खड़ाकर टायर बदल रहे चालक को तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और नजदीक खड़ा क्लीनर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पर्वत पुरवा (रायबरेली) निवासी कमलेश कुमार मौर्या (25) पुत्र प्रेम मौर्या रविवार को तड़के कबरई से ट्रक में गिट्टी भरकर सैनी (कौशांबी) जा रहा था, साथ में क्लीनर/चालक रामबरन (35) निवासी सादे की बाजार (रायबरेली) भी था। कोतवाली देहात क्षेत्र के जौरही गांव के पास ट्रक का अगला टायर फट गया।
विज्ञापन

कमलेश और रामबरन ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर पहिया बदलने लगे। तभी सामने से आए तेज रफ्तार खाली दूसरे ट्रक ने कमलेश को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामबरन भी टक्कर लगने से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रामबरन को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक कमलेश के पिता प्रेम ने बताया कि कमलेश अविवाहित और लगभग 5 साल से ट्रक चला रहा था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अगले वर्ष उसकी शादी होनी थी। मां निर्मला देवी रो रोकर बेहाल हैं।
खंभे से टकराकर बाइक चालक की मौत
अतर्रा। नवरात्र की अष्टमी को विंध्यवासिनी खत्री पहाड़ में दर्शन कर वापस घर जा रहे बाइक चालक की खेत के पास लगे खंभे से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सेमरिया (चित्रकूट) निवासी कल्लू उर्फ रामचंद्र यादव (30) अपने दोस्तों रज्जू यादव (25) व सुशील गोस्वामी (30) निवासी खोही (चित्रकूट) के साथ बाइक से अष्टमी के दिन शनिवार को गिरवां के खत्री पहाड़ आया था।

यहां से दर्शन कर घर जाते वक्त अतर्रा थाना क्षेत्र के फौजदार का पुरवा स्थित नहर पुलिया पर खेत के पास लगे खंभे से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कल्लू उर्फ रामचंद्र की मौत हो गई। इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था, जिससे सिर खंभे में टकराने से गंभीर चोटें मौत की वजह बन गईं। मृतक कल्लू माता-पिता का इकलौता है। पिता भेड़-बकरी चराते हैं। मां दिव्यांग है। कल्लू परिक्रमा मार्ग पर नींबू पानी बेचता था। (संवाद)

बांदाः कमलेश मौर्या। (फाइल फोटो)

बांदाः कमलेश मौर्या। (फाइल फोटो)- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed