{"_id":"6058da1f8ebc3e592368fb06","slug":"speech-on-gita-jayanti-in-hindi-accident-sdm-arto-dm-banda-news-knp619287112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों के पास बनाएं स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों के पास बनाएं स्पीड ब्रेकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पेट्रोल पंपों में ईंधन लेने वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास स्थलों पर स्पीड ब्रेकर के तौर पर कृत्रिम बूफर या सीमेंटेड संरचना का निर्माण कराया जाए। इससे दुर्घटना में लगाम लगेगी। पंप से मुख्य सड़क आने पर वाहन की गति भी धीमी रहेगी।
इस दौरान वाहन स्वामियों को सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। यह निर्देश सोमवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए कॉनवेक्स मिरर ऑन रोड आदि नवीन तरीकों को अपनाया जाए। सभी संचालक अपने पंप परिसर में मुफ्त हवा, स्वच्छ शौचालय तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मिलावट और घटतौली होने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कोविड-19 से रोकथाम के समुचित उपाय अपनाने व कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसएल गौड़, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, यात्रीकर अधिकारी एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।