फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP,tree,CCTV,mla,punjab armary

पुलिस आज मुख्तार को लेने पंजाब जाएगी

Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP,tree,CCTV,mla,punjab armary
बांदा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। बैरक और परिसर पर रात-दिन नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में आड़े आ रहे पेड़ों को काट-छांट दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली से आए इंजीनियरों ने सीसीटीवी कैमरों व जैमर को चेक किया। उनकी कमियां दुरुस्त कीं। मुख्तार को रखे जाने वाली बैरक (15 नंबर) में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई कराई गई है। इस बैरक में अन्य बंदी नहीं पहुंच पाएंगे। तीन बंदी रक्षक बैरक के अंदर तैनात रहेंगे। अगले तीन दिनों के अंदर मुख्तार अंसारी के पंजाब से यहां पहुंचने की संभावना है। जेल के अंदर चल रही कैंटीन में नाश्ता, मिठाई आदि रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर स्टाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीलबंद डिब्बों में रसगुल्ले और छेना सहित तेल, साबुन, कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था की गई हैं। कैंटीन में कोई भी बंदी अपनी जरूरत का सामान खरीद सकता है। जेल में दो जेनरेटर लगे हुए हैं। अब बैरक नंबर 15 व 16 में लगातार रोशनी के लिए इन बैरकों को जेनरेटर से जोड़ा गया है। इन्हीं बैरकों में मुख्तार अंसारी को रखा जाएगा। उधर, प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी का कहना है कि सुरक्षा में आड़े आने वाले पेड़ों को छांटा गया है। जो भी व्यवस्था की जा रही है, वह जेल मैनुअल के अनुरूप है। सुरक्षा व्यवस्था और चौकस की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed