फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP's achievement Day Conference

सपा का उपलब्धि दिवस सम्मेलन शुरू, कहा, ‘सबको बताएं सपा की उपलब्धियां’

Tue, 10 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 10 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP's achievement Day Conference

समाजवादी पार्टी के उपलब्धि दिवस और जनसंपर्क सम्मेलन शुरू हो गए। सपा कार्यकर्ताओं से कहा गया कि प्रदेश में चहुंओर लोगों को सरकार की योजनाएं बताएं। इस मौके पर भाजपा पर फर्जी सदस्यता का आरोप लगाया। सम्मेलन में कई लोगों ने सपा में शामिल होने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


मंगलवार को बबेरू में पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में सपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां जमकर गिनाई। विधायक विशंभर प्रसाद यादव ने कहा कि सपा सरकार प्रदेश में तेजी से विकास कर रही है। गांवों और मजरों को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। मरका, बीरा के अलावा लोहटा राजकीय विद्यालय खोले गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा पर कटाक्ष किया कि मोबाइल फोन पर मिस कॉल से सदस्य बनाए जा रहे हैं। यह फर्जी हैं। विधायक ने कहा कि सपा यह सम्मेलन पूरे प्रदेश में मना रही है। बांदा के सभी आठ ब्लाकों में सम्मेलन होंगे। 13 फरवरी कमासिन और 21 फरवरी को बिसंडा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रदेश सचिव दीप माला कुशवाहा ने कहा कि सपा नेताओं की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि सपा जातिवाद की राजनीति नहीं करती। यहां हरेक को सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव पहुंचाएं। प्रदेश सचिव (महिला सभा) शानिया खान ने कहा कि सपा में महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान है।

सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के बबेरू विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष लखन निषाद ने की। डॉ.रामऔतार शिवहरे, आत्माराम यादव, हसन सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष इमरान अली राजू, चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, अशोक सिंह गौर, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, भोला यादव, पीयूष गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, चंद्र प्रकाश अग्रहरि, संजय खेंगर, ज्ञान सिंह, जाहिद खां, भूपत यादव, प्रधान माता यादव, दादू गुप्ता, प्रमोद यादव, राजेंद्र  आदि शामिल रहे।

सम्मलेन की तैयारियों पर चर्चा
नरैनी। ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कालिंजर मार्ग स्थित सपा कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई।

नरैनी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बसंत कुमार पटेल ने बताया कि 24 फरवरी को ब्लाक परिसर में सम्मेलन होगा। सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। जिला संगठन मंत्री रामकिशोर राजपूत, प्रबुद्ध सभा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन 18 से
बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में सपा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 18 फरवरी से शुरू होंगे। यह जानकारी देते अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने बताया कि तिंदवारी में 18 को, बड़ोखर में 28 फरवरी को तथा जसपुरा में एक मार्च को सम्मेलन होगा।

सम्मेलन में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व सपा प्रदेश सचिव दीपमाला कुशवाहा शामिल होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शामिल होने को कहा है।

उधर सपा तिंदवारी नगर इकाई की बैठक में पहली मार्च को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। जरूरतमंदों की समस्या समाधान में मदद करें।


इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकेवल यादव, नगर महासचिव विक्रम पटेल, उपाध्यक्ष ललित नारायण, सचिन श्रीवास्तव, पवन श्रीवास, बबलू, नगर पंचायत सदस्य सुधीर गुप्त व सुधीर श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्त, बालमुकुंद, रोहित कुमार, कालिका वर्मा, दिलीप यादव, कल्लू शाह, साबिर कुरैशी, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed