फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP MP hoisted at center on Pulwama incident

सपा सांसद ने पुलवामा घटना पर केंद्र को घेरा

Fri, 15 Feb 2019 11:46 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Fri, 15 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP MP hoisted at center on Pulwama incident
कैंडल मार्च के साथ प्रदर्शन करते बीटीसी एवं बीएड छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सपा राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुलवामा में डीजी और एजेंसी ने सैनिकों के लिए डकोटा जहाज की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसकी व्यवस्था नहीं की। वहां राज्यपाल का शासन है। प्रधानमंत्री घोषणाओं में लगे हैं। शहीद सैनिकों के घरों को तुरंत नहीं गए। सपा एमएलसी रमेश मिश्रा ने भी घटना की निंदा करते हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


सैनिकों के प्रति सम्मान और आतंकियों के लिए नफरत जताने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। एसीडी स्टूडियो में कैंडल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता सहित महिलाएं और बालिकाएं शामिल रहीं। उधर, बीटीसी एवं बीएड संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पाक विरोधी प्रदर्शन कर महाराणा प्रताप चौक से अशोक लाट तक कैंडल मार्च निकाला। केंद्र सरकार को शहीदों की शहादत पर राजनीति की बजाए जवाबी कार्रवाई करने को कहा। खबरदार किया कि कड़े फैसले नहीं लिए तो चुनाव में छात्र-छात्राएं नोटा का इस्तेमाल करेंगे। शशांक मिश्रा, विवेक दीक्षित, योगेश त्रिपाठी, प्रमोद यादव, योशिता, प्रशांत दीक्षित, कीर्ति, प्रियंका, प्रिया, अनिल पाठक आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शोक सभा हुई। शाम को विश्वविद्यालय परिसर में कैंडेल जुलूस निकाला गया। कुलपति डा.यूएस गौतम ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से घटना की निंदा की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता ने बताया कि श्रद्धांजलि में विश्वविद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेएन डिग्री कालेज में शोकसभा में सैनिकों को श्रद्धांजलि और घटना की निंदा की गई। महाविद्यालय स्टाफ शामिल रहा। समाचार पत्र विक्रेता संघ ने अशोक लाट में कैंडेल मार्च निकालकर शहीदों सैनिकों को श्रद्धासुमन पेश किए।


शहीदों के परिवारों को मुआवजा, घर के किसी सदस्य को नौकरी और आतंकियों का चुन-चुनकर सफाया करने की मांग की। संघ अध्यक्ष घासीराम निषाद सहित उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्त, अमित बाथम, सचिन मिश्रा, कमल, हर्षित पटेल, राजेश कुमार, रवि कुमार, कमल अवस्थी, मोहम्मद अब्दुल रहीब, मोहित शिवहरे, मलखान कबीर, हरीशंकर, राजकुमार गुप्ता आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर कैंप कार्यालय में अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति के कैंप कार्यालय में शोकसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि और आतंकियों की निंदा की गई।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed