{"_id":"f60753538d2ad195b276db0c235c96af","slug":"sp-mining-minister-tickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के टिकटों में खनन मंत्री की चली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के टिकटों में खनन मंत्री की चली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विधान परिषद के लिए सपा के घोषित प्रत्याशियों
विज्ञापन
में खनन व्यवसायी भारी पड़े। बुंदेलखंड की सभी सीटों पर खनन व्यवसायियों
को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रत्याशियों के चयन में प्रदेश के खनिज मंत्री की राय को सपा हाईकमान ने खास तवज्जो दी है।
विधान परिषद की 31 सीटों पर अगले माह चुनाव होना है। मंगलवार को सपा हाईकमान ने अपने प्रत्याशी घोषित किए। बांदा-हमीरपुर सीट से खनन व्यवसायी रमेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।
ये मौदहा (हमीरपुर) के बाशिंदे हैं। बुंदेलखंड के प्रमुख खनन कारोबारी हैं। हालांकि इसी सीट से बांदा के बालू कारोबारी घराने के सदस्य और पूर्व विधायक युवराज सिंह भी टिकट मांग रहे थे। इस सीट से एक बार चुनाव भी जीत चुके हैं।
इस बार सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस सीट से पिछला चुनाव बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी हुस्ना सिद्दीकी जीतीं थीं।
झांसी-जालौन-ललितपुर सीट से रमा निरंजन को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनावों की तरह विधान परिषद चुनाव भी पावर और पैसे के बूते होने के आसार हैं।