फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP lead , neck and neck in the BJP - BSP

सपा सबसे आगे, भाजपा-बसपा में कांटे की टक्कर

Sun, 01 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 01 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP lead , neck and neck in the BJP - BSP
बांदा। जिला पंचायत सदस्य पद पर शुरूआती रुझान में सपा का पलड़ा भारी नजर आया। इसके कई दिग्गज घरानों के प्रत्याशी काफी बढ़त बनाए हुए थे। उधर, भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही। देर रात तक मिले रुझानों में सपा समर्थित छह प्रत्याशी आगे थे। भाजपा समर्थित चार और बसपा समर्थित तीन प्रत्याशी आगे चल रहे थे। हालांकि सभी 30 वार्डों मेें निर्दलियों का भी दबदबा काफी दिख रहा है।
विज्ञापन


रविवार को देर रात तक मतगणना के छह राउंड पूरे हो चुके थे। 16 वार्डों में मिले रुझानों में सपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड-22 (नरैनी प्रथम) में विवेक बिंदु तिवारी, वार्ड-25 (नरैनी चतुर्थ) में पुष्पा दिवाकर, वार्ड-26 (नरैनी पंचम) में आशा वर्मा, वार्ड-10 (तिंदवारी द्वितीय) में दीपा सिंह गौर, वार्ड-9 (तिंदवारी प्रथम) में गीता सिंह और वार्ड-11 (तिंदवारी तृतीय) में रमा यादव आगे चल रहे थे। जिन दिग्गज सपाइयों के घरानों के यह प्रत्याशी हैं उनमें सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की पत्नी रमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पत्नी आशा वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर की पत्नी दीपा सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन वार्डों मेें भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे थे उनमें वार्ड-5 (बबेरू द्वितीय) में मीना भारती, वार्ड-13 (जसपुरा द्वितीय) मेें भाष्कर प्रसाद साहू, वार्ड-20 (महुआ तृतीय) में अरविंद त्रिपाठी, वार्ड-21 (महुआ चतुर्थ) में राजभवन उपाध्याय शामिल हैं। इसी तरह बसपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड-19 (महुआ द्वितीय) में नीलम त्रिपाठी, वार्ड-23 (नरैनी द्वितीय) में विनीतिका द्विवेदी और वार्ड-24 (नरैनी तृतीय) से खैरुन्निसा बढ़त बनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed