फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP gave ration kit to newspaper distributors

अखबार वितरकों को सपा ने दी राशन किट

Wed, 15 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP gave ration kit to newspaper distributors
समाचार पत्र वितरकों को राशन बांटते सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव। - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन के प्रतिबंधों से आर्थिक तंगहाली झेल रहे मजदूर पेशा और निर्धनों के साथ अखबार वितरकों के प्रति भी लोग सहानुभूति दर्शा रहे हैं। राजनीतिक और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा इन जरूरतमंदों को राशन इत्यादि राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर के अखबार (अमर उजाला) के वितरकों को सपा नेताओं ने राशन किट सौंपे।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित आवासीय परिसर में सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव और पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर आदि की अगुवाई में समाचार पत्र वितरकों को राशन की किट देकर उनके प्रति सहानुभूति दर्शाई गई। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष के मात्र 4 या 5 दिन छोड़कर शेष सभी दिनों में और हर मौसम में ये कर्मयोगी लोगों को घर-घर अखबार देते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में यह वर्ग भी प्रभावित हुआ है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, विद्यासागर तिवारी, प्रदीप जड़िया, अशोक श्रीवास, अजय चौहान दादा, विवेक सिंह जौहरपुर, दिनेश कुमार निगम भी शामिल रहे। अखबार वितरकों में संजय गुप्ता, घासीराम निषाद, मलखान, नजीर खां, महेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार वितरक को किया सम्मानित
तिंदवारी। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने बुधवार को समाचार पत्र वितरकों को माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें राशन किट, मॉस्क और सैनिटाइजर भी दिया। अखबार वितरक रंजीत आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed