फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sought to put on the threshold of DM gas cylinder

डीएम की ड्योढ़ी पर सिलेंडर रख मांगी गैस

Sun, 28 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 28 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sought to put on the threshold of DM gas cylinder

कड़ाके की ठंड में जहां रसोई में गैस की खपत बढ़ गई

विज्ञापन
है, वहीं गैस सिलेंडर के लाले पड़ रहे हैं। गैस के लिए शीत लहर में खुले मैदान में घंटों लाइन लगाए उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया।

डीएम आवास की ड्योढ़ी पर सिलेंडरों की लाइन लगाकर प्रदर्शन किया। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने मौके पर आकर खफा उपभोक्ताओं को समझाया और गैस एजेंसी संचालक से बात कर दोपहर बाद गैस बंटवाई। 90 उपभोक्ताओं ने सामूहिक हस्ताक्षरों से उन्हें ज्ञापन दिया।

इन दिनों हर घर में गैस की खपत बढ़ गई है। रविवार को गलन भरी हवाओं के बीच जीआईसी ग्राउंड में उपभोक्ता सुबह से लाइन में लग गए लेकिन घंटों बाद भी गैस नहीं आई।

इस पर ठंड में ठिठुर रहे उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। जीआईसी ग्राउंड से चंद कदम दूर डीएम आवास के मुख्य गेट पर खाली सिलेंडरों की श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में अपर जिला मजिस्ट्रेट डीएस पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय आ गए।

उपभोक्ताओं ने सामूहिक हस्ताक्षरों से उन्हें ज्ञापन देकर कहा कि गैस का वितरण सुचारु रूप से नहीं किया जा रहा। उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गैस के नाम पर कुछ लोग अनुचित लाभ उठा रहे हैं। एडीएम ने फोन पर गैस एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा से बात की।

एडीएम को बताया कि वे जनपद से बाहर हैं। कोहरे की वजह से गैस भरा तीसरा ट्रक नहीं आ पाया, इसी से संकट हुआ। कुछ देर बाद तीसरा ट्रक आ गया और गैस का वितरण हुआ।

प्रदर्शनकारियों में विजयकृष्ण गुप्ता, शैलेंद्र, दुर्गा प्रसाद, शील गुप्ता, अंकित गुप्ता, केसर बाई, दिनेश निगम, राजेंद्र सिंह, सरोज देवी, राजकुमार, मोहम्मद उमैर, रिजवान खान, बसंत कुमार, जाकिर शेख, रामऔतार निगम, शांति देवी, गीता गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed