{"_id":"618c025a0cc7f641ef7cf915","slug":"son-dies-due-to-bullet-fired-from-father-s-gun-banda-news-knp6631873186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की बंदूक से चली गोली से बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की बंदूक से चली गोली से बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। किसान पिता की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से युवा बेटे की मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। परिजन कुछ स्पष्ट नहीं बता सके।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव में मंगलवार की रात मेघचंद्र (25) अपने कमरे में सो रहा था। देर रात कमरे से फायर की आवाज से दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता व अन्य परिजन जाग गए। सब भागकर मेघचंद्र के कमरे पहुंचे।
मेघचंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। घर के लोग उसे तत्काल प्राइवेट वाहन से पीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता दादूराम का कहना है कि मेघचंद्र नशे का आदी था। सात साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। घटना के समय पत्नी मायके गई थी। वह खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। उधर, थानाध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। बंदूक कब्जे में ले ली गई है। जांच की जा रही है।