{"_id":"5b84474942c7924658644540","slug":"sold-wheat-and-drank-alcohol-mother-rebuked-and-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेचकर शराब पी ली, मां ने डांटा तो फांसी लगा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेचकर शराब पी ली, मां ने डांटा तो फांसी लगा ली
banda
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसाई के लिए दिया गया गेहूं बेचकर शराब पी लेने पर मां की फटकार के बाद अविवाहित बेटे ने स्कूल परिसर में पेड़ पर साफी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तिंदवारी में विकास नगर निवासी शिवचंद्र शुक्ला के 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र विजय कुमार उर्फ सोनू ने रविवार की रात पुरानी तिंदवारी स्थित प्राथमिक स्कूल के परिसर में लगे पेड़ पर अपनी साफी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम मां ने उसे गेहूं पिसवाने के लिए चक्की पर भेजा था। सोनू ने यह गेहूं बेचकर शराब पी ली। वह देर रात घर लौटा तो मां ने उसे फटकार दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया। उसने स्कूल परिसर में फांसी लगा ली।
सोमवार की सुबह स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्कूल का ताला खोला तो पेड़ पर शव लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने के एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की है। वह शराब का आदी था।