{"_id":"5e2497168ebc3e7d6b5c530d","slug":"snake-bite-forty-people-died-in-banda-banda-news-knp539451820","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत-खलिहानों में घसा सांप, 40 को किसानों को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत-खलिहानों में घसा सांप, 40 को किसानों को डसा
विज्ञापन
बांदा में दैवी आपदाओं का आए दिन शिकार हो रहे किसानों के लिए जहरीले सांप भी काल बने हुए हैं। खेत-खलिहानों में आए दिन इनके डसने से किसानों की जान जा रही है। इसकी बानगी बीता साल रहा। खेत-खलिहानों में काम कर रहे 40 किसानों को जहरीले सांपों ने डसा। इनमें 29 की मौत हो गई। इनके अलावा आकाशीय बिजली ने भी 7 किसानों को लील लिया। मृतक किसानों के परिजनों के आश्रितों को शासन ने दैवी आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये दिए हैं।
बीते वर्ष 2019 में खेत-खलिहानों में किसानों के साथ सर्प दंश की कुल 40 घटनाएं हुईं। इनमें 29 किसानों को नहीं बचाया जा सका। उनकी मौत हो गई। इनमें कई महिलाएं भी थी। शासनादेश के मुताबिक सर्पदंस से मौत दैवी आपदा श्रेणी में शामिल है। इसमें मृतक के आश्रितों/परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। यह धनराशि संबंधित परिवारों को दी जा चुकी है।
उधर, पिछले साल बिजली गिरने से सात किसानों की मौत हो गई थी। खेत या खलिहान की रखवाली या काम करते समय ये मौतें हुईं। इन किसानों के आश्रितों/परिजनों को भी दैवी आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये दिए गए हैं।