फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six more children filed statements in court

छह और बच्चों के कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Thu, 28 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six more children filed statements in court
बांदा। सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन द्वारा बच्चों के किए गए यौन उत्पीड़न की जांच कर रही सीबीआई अगले माह के पहले पखवाड़े में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सीबीआई को जांच करते हुए 14 फरवरी को 90 दिन हो जाएंगे। उधर, बृहस्पतिवार को भी सीबीआई ने यहां अदालत में छह और बच्चे पेश किए। उनके बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन

इन्हें मिलाकर अब तक 25 बच्चों के बयान अदालत में हो चुके हैं।
चित्रकूट जनपद में तैनात रहे जेई रामभवन द्वारा बालकों के यौन उत्पीड़न की सीबीआई कई महीनों से जांच में जुटी है। रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गा देवी जेल में हैं। पुख्ता सुबूत जुटाने में जुटी सीबीआई रामभवन द्वारा किए गए उत्पीड़न के शिकार हुए बच्चों को तलाश-तलाश कर यहां अदालत में धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करा रही है। टीम की अगुवाई सीबीआई उपाधीक्षक और इस केस के विवेचक अमित कुमार कर रहे हैं। सीबीआई के अनुरोध पर बच्चों के बयान दर्ज करने के लिए दो और अदालतों को नामित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छह और बच्चों के अदालत में बयान दर्ज कराने के साथ ही सीबीआई द्वारा बच्चों को अदालत में पेश करने का आंकड़ा 25 पहुंच गया है। अभी और बच्चे भी पेश किए जा सकते हैं। उधर, यह माना जा रहा कि 90 दिन के अंदर सीबीआई यहां अदालत में अपनी चार्जशीट दाखिल कर देगी। सीबीआई को इसकी विवेचना करते हुए अगले माह 14 फरवरी को 90 दिन पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि इससे पहले इसी अवधि में सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर दे। सूत्रों के मुताबिक आरोपपत्र तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed