फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six hundred rupees will be spent on the heads in training

प्रशिक्षण में प्रधानों पर खर्च होंगे छह सौ रुपये

Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Six hundred rupees will be spent on the heads in training
बांदा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के सात घंटे के परिचयात्मक प्रशिक्षण में सरकार प्रति प्रशिक्षाणार्थी 600 रुपये खर्च करेगी। नवनिर्वाचित प्रधानों को विकास खंडवार 15 से 30 सितंबर तक परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

सरकार ने प्रति प्रशिक्षार्थी के दो बार जलपान व खाना की व्यवस्था के लिए 600 रुपये के हिसाब से बजट आवंटित किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार ने सभी बीडीओ को भेजे गए आदेशों में कहा कि बबेरू ब्लाक में 61 प्रधानों को 15,16 सितंबर।
विज्ञापन

बड़ोखर खुर्द ब्लाक में 58 प्रधानों को 17, 18 सितंबर, बिसंडा के 49 प्रधानों को एक बैच में 20 सितंबर, जसपुरा के 32 प्रधानों को एक बैच में 21 सितंबर, कमासिन के 55 प्रधानों को 22, 23 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महुआ के 75 प्रधानों को 24, 25 सितंबर, नरैनी के 83 प्रधानों को 27, 28 सिंतबर, तिंदवारी के 56 प्रधानों को 29, 30 सितंबर को नवनिर्वाचित प्रधानों को परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए है।
बबेरू में जिला विकास अधिकारी, बड़ोखर में सीएमओ, बिसंडा में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, जसपुरा में उपायुक्त एनआरएलएम, कमासिन में उपायुक्त मनरेगा, महुआ में बीएसए, नरैनी में समाज कल्याण अधिकारी, तिंदवारी में जिला कृषि अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किए गए है।

प्रशिक्षण के लिए सरकार ने प्रति प्रशिक्षार्थी नाश्ता, खाना के लिए 600 रुपये का बजट जारी किया है, जिसे जल्द भेजा जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख की उपस्थिति में होगा। प्रशिक्षण दो बैच में कराया जाएगा। प्रत्येक बैच में 50 प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed