फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister killed her brother on her wedding day

बहन ने अपनी शादी के दिन कराई थी भाई की हत्या

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sister killed her brother on her wedding day
Sister killed her brother on her wedding day - फोटो : BANDA
बांदा। दस वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। शादी के दिन बहन ने प्रेमी से अपने भाई की हत्या कराई थी। वह अपनी शादी रुकवाना चाहती थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड पर तीन मई को चुन्नू वर्मा की लड़की गुड़िया की शादी थी। शादी की रस्में चल रही थीं। इसी बीच गुड़िया का 10 वर्षीय भाई विनोद उर्फ लल्लू लापता हो गया। शादी में हड़कंप मच गया। तलाश के बाद रात में पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सात मई को मरका रोड पर विनोद का गड्ढे में शव मिला। उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तब्दील कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक और बबेरू क्षेत्राधिकारी ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि बालक की हत्या में उसकी बहन गुड़िया और उसके प्रेमी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रेमी रामबाबू वर्मा ने बताया कि वह विनोद की बहन गुड़िया से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन घरवालों ने शादी कहीं और तय कर दी। तीन मई को उसकी बरात आई हुई थी। इस पर रामबाबू ने प्रेमिका गुड़िया से कहा कि वह अभी उसे मारकर अब खुद भी मर जाएगा। लेकिन गुड़िया इस पर राजी नहीं हुई। दोनों के बीच यह तय हुआ कि प्रेमिका के भाई का अपहरण कर ले तो शादी रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू के मुताबिक उसने गुड़िया से प्याज का चखना तैयार कराया और शराब पी। इसके बाद विनोद को बहला-फुसलाकर जनवासा चलने की बात कहकर ले गया। रास्ते में उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। शव कीचड़ भरे गड्ढे में फेंक दिया।

अपर एसपी ने बताया कि दोनों पर अपहरण, हत्या और सुबूत मिटाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी बबेरू कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार पाठक के नेतृत्व में कोतवाली की टीम ने की। दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed