फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Simunidham fair today

सिमौनीधाम मेला आज से

Mon, 14 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Simunidham fair today

बबेरू। अवधूत महराज का तीन दिवसीय सिमौनीधाम मेला

विज्ञापन
मंगलवार से शुरू होगा। सोमवार को दर्जनों भट्ठियों में दिन भर पकवानों के कड़ाहे चढ़े रहे। बाहर से आए श्रद्धालुओं और श्रमदानियों का आश्रम में जमावड़ा लगा है।

सिमौनीधाम मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गईं। मंगलवार को सुबह हवन-पूजन के साथ भंडारा शुरू होगा। भोजन के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग 10 पंडाल बनाए गए हैं।

प्रत्येक पंडाल में एक हजार श्रद्धालुओं के एक साथ भोजन की व्यवस्था है। 10 पंडालों में एक साथ 10 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारा और मेला में बाहर से आने वाले अवधूत महराज के शिष्यों और श्रमदानियों का तांता लगा है।

नमकीन, पेठा, बूंदी (मिठाई) आदि की खेप आगरा व दिल्ली से पहले ही आ गई है। सोमवार को दिन भर मालपुआ और जलेबी के कड़ाहे चढ़े रहे। दिल्ली व आगरा के मशहूर रसोइये मालपुआ पकाने की जिम्मेदारी संभाले हैं। उनके साथ श्रमदानी मदद कर रहे हैं।

मेला क्षेत्र स्थित मधुवन में पेड़ों के नीचे साधु-संतों ने धूनी जमा रखी है। 85 फिट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति और 110 फिट लंबी हनुमान की लेटी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है।

अवधूत महराज के गुरु मौनीबाबा की समाधि पर आस्थावान मत्था टेक रहे हैं। यहां साल भर अखंड रामधुन कीर्तन चलती रहती है। मेला में तीनों दिन रासलीला और रात में रामलीला का मंचन होगा।

सिमौनीधाम मेला प्रभारी एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मेला क्षेत्र में अपना कैंप लगा लिया है। राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हैं। मेला में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस व होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी, राजकुमार सिंह समेत राजस्व विभाग के 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed