{"_id":"5fd8fd508ebc3e3eb808b954","slug":"simounidham-fair-begins-with-bhandare-banda-news-knp600117177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे के साथ सिमौनीधाम मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे के साथ सिमौनीधाम मेले का आगाज
विज्ञापन
Simounidham fair begins with Bhandare
- फोटो : BANDA
सिमौनीधाम (बबेरू)। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े सिमौनीधाम में तीन दिवसीय मेला व भंडारा मंगलवार को शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रही।
पूर्व संध्या से ही साधु-संतों ने मेला परिसर में डेरा डाल दिया था। तैयार किए गए मालपुआ, जलेबी, पूड़ी सब्जी, नमकीन आदि श्रद्धालुओं को परोसे गए। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। भोजन बनाने से लेकर परोसने और सामग्री आपूर्ति आदि की जिम्मेदारियां श्रमदानियों ने संभाल रखीं हैं। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल के संचालन में श्रमदानी बच्चा सिंह, शिवनायक, चंद्रपाल कुशवाहा आदि कार्यों में जुटे रहे। राज्यसभा सांसद और सपा नेता विशंभर प्रसाद निषाद भी यहां आए और स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मेले में भ्रमण किया।
एसडीएम सौरभ शुक्ला, सीओ आनंद कुमार पांडेय मेला परिसर में स्थित अपने कैंप में उपस्थित रहे। अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी व्यवस्थाओं में लगे रहे। स्वामी अवधूत महाराज मंच से भंडारे और मेले का जायजा लेते रहे। मेला 17 दिसंबर को खत्म होगा। उधर, पहले ही दिन इस वर्ष मेला व भंडारे में मीडिया को इंट्री नहीं मिली।
विज्ञापन
मेला परिसर में विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें लोग अपनी जरूरत की खरीदारी कर रहे हैं। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कानपुर से आए खादी ग्रामोद्योग के 15 स्टॉलों का उदघाटन किया। गांधी प्रतिमा पर जनेऊ चढ़ाया। एसडीएम पैलानी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, भाजपा नेता अजय पटेल, राजेश द्विवेदी भी उपस्थित रहे। मेला में रानीपुर झांसी के स्टॉल भी आएं हैं।
उधर, मेला परिसर में खेलकूद भी हो रहेे हैं। पहले दिन एसडीएम सौरभ शुक्ला (बबेरू) व रामकुमार (पैलानी) और आश्रम उपाध्यक्ष उदय कौशिक ने फीता काटकर कबड्डी मैच का उद्घाटन किया। बदौसा, अतर्रा, बांदा स्टेडियम, जहीर क्लब बांदा, पुलिस व जेएन कॉलेज बांदा की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहुंचीं बांदा स्पोटर्स स्टेडियम व पुलिस लाइन के बीच 17 दिसंबर को फाइनल मैच होगा। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा सहित कमल यादव, प्रियंका यादव, आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे।
मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रोजाना होंगे। पहले दिन चंद्रहास नाटक का मंचन हुआ। कलाकारों ने आकर्षक भूमिकाएं अदा की। इनमें श्याम बिहारी पांडेय (बांदा) ने मेधावी राजा की भूमिका अदा की। कुंतनपुर सम्राट शंकर दास (चित्रकूट), फूलकुमार, ताराचंद्र तिवारी, अमरजीत सिंह, अनूप शुक्ला, नारायण कुमार आदि कलाकारों के साथ संगीत में अनिल कुमार, आशीष कुमार आदि ने भूमिका निभाई।