फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sikayeto ko sunegi police

बिना कागजी प्रार्थनापत्र के शिकायतें सुनेगी पुलिस

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
sikayeto ko sunegi police
बांदा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पुलिस विभाग अब बिना कागज/प्रार्थना पत्र लिए जन शिकायतों की सुनवाई करेगा। उनका निस्तारण भी कागज रहित होगा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायणा ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

फोन/व्हाट्सएप/जीमेल के जरिए जनशिकायतें सुनीं जाएंगी और निस्तारण किया जाएगा। आईजी ने बताया कि परिक्षेत्रीय हेल्पलाइन में जन शिकायतें सुनने और उनके निस्तारण के लिए तीन हेल्प लाइन नंबर- 9454400206, 7839866508 व 9454402582 जारी किए हैं। इनमें व्हाट्सएप भी है। कोई भी शिकायतकर्ता बगैर उनके पास आए अपने प्रार्थनापत्र की स्कैन फोटो खींचकर उक्त नंबरों या ई-मेल पर भेज सकते हैं। शिकायतों को कंप्यूटर पर अपलोड करने की जिम्मेदारी शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी की होगी।
विज्ञापन

शिकायत का निस्तारण होने पर संबंधित फरियादी को उसी माध्यम के जरिए तुरंत अवगत कराया जाएगा। सिर्फ मैसेज के जरिए शिकायत करने वाले फरियादी अपना नाम, पता, थाना का नाम और मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें। आईजी के निर्देश पर मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा पुलिस अधीक्षकों ने भी जन शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें आने वाली सभी शिकायतों/प्रार्थना पत्रों का रिकार्ड सुरक्षित रखा जाएगा। हर सोमवार को आईजी प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदवार हेल्पलाइन नंबर---
बांदा : पुलिस अधीक्षक-9454400257, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401029, प्रभारी मीडिया सेल-7839862480, ई-मेल- एसपीबीएनए-यूपी एडरेट एनआईसी डॉट इन
चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक-9454400263, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401039, प्रभारी मीडिया सेल-7839855303, ई-मेल- एसपीसीकेटी-यूपी एडरेट एनआईसी डॉट इन
हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक-9454400277, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401063, प्रभारी मीडिया सेल- 9454402446, ई-मेल- एसपीएचएमआर-यूपी एडरेट एनआईसी डॉट इन
महोबा : पुलिस अधीक्षक-9454400293, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401092, प्रभारी मीडिया सेल- 7839857330, ई-मेल- एसपीएमबीए-यूपी एडरेट एनआईसी डॉट इन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed