{"_id":"b3c07a87e6a6ef04af33e33c2673c9fd","slug":"shops-fireworks-began-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशशिबाजी की दुकानें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशशिबाजी की दुकानें लगीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर पटाखे छुड़ाने की रस्म निभाने वालों की जेब खाली करने के लिए आतिशबाजों ने दुकानें सजा ली हैं। बुधवार को रात दीपावली के धूमधड़ाकों और धुएं में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा फुंकेंगे। उधर, निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी दुकानों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई।
रायफल क्लब ग्राउंड की बजाए अबकी पटाखों की दुकानें जीआईसी मैदान में सजाई गई है। दीपावली पर आतिशी नजारे और धूमधड़ाके शगुन में शामिल होने से हरेक आतिशबाज ने दुकान में लाखों रुपये की आतिशबाजी सजा रखी है। ग्राहक भी मंडराने लगे हैं। दुकानों में सस्ते, महंगे और मध्यम कीमतों की आतिशबाजी उपलब्ध है। बुधवार को सुबह से ही इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
हर शौकीन अपनी हैसियत के मुताबिक खरीददारी करेगा। 5 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक प्रति अदद कीमत की आतिशबाजी मौजूद है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष आतिशबाजी के दामों में 30 से 35 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। आतिशबाज मोहम्मद अजीज उर्फ अज्जन, रशीद, फैय्याज खां, लाला गुप्ता, रज्जन गुप्ता, राजू त्रिपाठी आदि ने बताया कि लगभग 52 आतिशबाजी की दुकानें लगी हैं।
विज्ञापन
महंगाई के बाद भी पटाखों की कम बिक्री के आसार नहीं हैं। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की शहर में बिक्री होने की उम्मीद है। आतिशबाजी मार्केट में फायर ब्रिगेड ने एहतियाती उपाए किए हैं। एक फायर टैंक की गाड़ी और चार जवान ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
मुफ्त के आतिशबाजी बंटोरने वालों की भी भीड़ उमड़ने लगी। उधर, मंगलवार को दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने आतिशबाजी दुकानों में सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। बाल्टियों में बालू और पानी न होने पर नाराजगी जताई। जल संस्थान टैंकर से पानी उपलब्ध कराकर ड्रमों को भरवाया।