{"_id":"68bde074217de4ecfe001e50","slug":"shop-owner-and-servant-beaten-and-robbed-banda-news-c-212-1-sknp1027-132946-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुकान मालिक और नौकर को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुकान मालिक और नौकर को पीटकर लूटा
Mon, 08 Sep 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में शनिवार की रात दुकान में घुसे चार लोगों ने मालिक और नौकर को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि सोने की चेन भी छीन ले गए। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी अवधेश कुमार की बांदा शहर के सिविल लाइन रोड पर खाने-पीने की दुकान है। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चार युवक दुकान में चाप लेने पहुंचे थे। नौकर रायबरेली के भिखवा गांव निवासी सुधीर मिश्रा ने सामान देकर 120 रुपये मांगे, लेकिन युवक 100 रुपये देकर चले गए।
कुछ देर बाद यही लोग नशे में होकर दोबारा आए और चाप खराब बताकर दो हजार रुपये मांगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और नौकर पर सरिया से हमला कर दिया। जिससे सुधीर को गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास होटल के लोग दौड़ पड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। सुधीर और अवधेश ने अलग-अलग तहरीर दी है।
विज्ञापन
सुधीर का कहना है कि हमलावर उसके गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर भाग हो गए। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर बउवा सिंह परिहार, विक्की, रिषभ समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।