{"_id":"a314c89503db9f36fe56891bd97e3015","slug":"she-had-married-mother-hanging-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से शादी पर मां ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी से शादी पर मां ने लगाई फांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा के साथ पुनर्विवाह को सरकार भले ही बढ़ावा दे, परंतु समाज अभी भी इसको मान्यता देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे ही एक मामले में विधवा भाभी से शादी का विरोध कर रही मां ने फांसी लगाकर जान गवां दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी बंदो (50) पत्नी रतीपाल उर्फ जयराम ने सोमवार रात कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर रस्सी से फंदा लगाकर जान गवां दी। मंगलवार सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो बंदो का शव फांसी पर लटका देखा।
परिजनों ने बताया कि जयराम के बड़े पुत्र संजय ने छह माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका विवाह देवगांव (हमीरपुर) निवासी पूनम से हुआ था। पिता जयराम पुत्रवधू पूनम का पुनर्विवाह अपने छोटे पुत्र संतोष से करना चाहता था। संतोष भी विवाह को तैयार था। तीन दिन पहले पूनम देवगांव से रैपुरा आ गई।
विज्ञापन
उधर, संतोष की मां बंदो और मामा पाल बाबू (अतरइयां) इस शादी के खिलाफ थे। वह संतोष की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। संतोष व पूनम का पुनर्विवाह एक हफ्ते बाद होना था। उधर, थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है।