फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sharaab peekar vaahan na chalaane kee lee shapath

शराब पीकर वाहन न चलाने की ली शपथ

Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
sharaab peekar vaahan na chalaane kee lee shapath
बांदा। वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को शराब पीकर वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। शनिवार को यह कार्यक्रम शहर के मैरिज हाल में हुआ।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के माल कर अधिकारी पीके मिश्रा ने वाहन चालकों और खासकर ट्रक ड्राइवरों से कहा कि खुद ड्राइव करें। खलासी को स्टेयरिंग न सौंपे। वरना दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ट्रांसपोर्टरों से कहा कि खुद भी इस पर नजर रखें।
विज्ञापन

16 वर्ष की उम्र से कम बच्चों से दो पहिया वाहन न चलवाएं। मंडलीय मास्टर ट्रेनर डा. पीयूष मिश्रा ने भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। ट्रक यूनियन अध्यक्ष शिवकरन सिंह, संरक्षक जयराम सिंह, ट्रक आपरेटर यूसुफ अली आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने सामूहिक रूप से ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ ली। पीटीओ रामसुमन यादव, यातायात इंस्पेक्टर मधुसूदन शुक्ल ने भी जानकारियां दीं। इस मौके पर भोला सिंह, जय सिंह, दुष्यंत सिंह, रामजी गुप्ता, लाला नगेंद्र सिंह, ट्रैफिक आरक्षी जगदेव सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed