फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shajar stone gets recognition from ODOP, craftsmen given training

Banda News: शजर पत्थर को ओडीओपी से मिली पहचान, शिल्पकारों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 29 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shajar stone gets recognition from ODOP, craftsmen given training
बांदा। शजर पत्थर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल किए जाने के बाद नई पहचान मिली है। इस वर्ष 250 नए शिल्पकार इस व्यवसाय से जुड़ने जा रहे हैं, जिन्हें जिला उद्योग विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जिला उद्योग विभाग द्वारा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिल्पकारों को शजर पत्थर के व्यवसाय में उपयोगी उपकरण (टूल्स) उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के ऋण पर 10 फीसदी सब्सिडी दी जाती है, जबकि एमवाईएसवाई के माध्यम से 10 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। यह वित्तीय सहायता शिल्पकारों को अपने व्यवसाय को शुरू करने और उसे विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed