फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Several days of pouring rain

कई दिनों के बाद घनघोर बारिश, बांधों का जल स्तर बढ़ा

Mon, 09 Sep 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Several days of pouring rain
बांदा। कई दिनों के बाद सोमवार को शाम मंडल मुख्यालय समेत जनपद के अधिकांश इलाकों में घने बादलों ने घनघोर बारिश की। जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई। हालांकि दिनभर तेज धूप से उमस और पसीने से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। उधर, मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांधों का जल स्तर बढने के साथ ही इनसे केन नदी में छूट रहे पानी की मात्रा भी बढ़ गई।
विज्ञापन

कई दिनों से चित्रकूटधाम मंडल तेज बारिश नहीं हुई। बादल, बूंदाबांदी में ही दिन बीत रहे थे। सोमवार को भी सुबह से बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में निकली तेज धूप की तपिश और उमस से जनजीवन प्रभावित रहा। लेकिन सूर्यास्त के समय मौसम ने तेवर बदले और पश्चिम की ओर से आए गहरे मानसूनी बादलों ने जमकर पानी बरसाया। लगभग 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद देर तक बौछारें पड़ती रहीं। तापमान में भी कई डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

उधर, पिछले कई दिनों से सीमावर्ती मध्य प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हो रही भीषण बारिश से मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जनपदों में स्थित गंगऊ और बरियारपुर बांध/वियर में जल स्तर फिर बढने लगा है। दोनों बांधों की क्रस्टवाल से उफनाकर केन नदी में गिर रहे पानी की मात्रा बढ़ गई है। गंगऊ से लगभग 38 हजार और बरियारपुर से 39 हजार 388 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रहा है। इससे नदी के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि यह अभी मामूली है। केन का जल स्तर बांदा में 97.50 मीटर पर हो गया है। यह खतरे के निशान से लगभग साढ़े 6 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed