{"_id":"5829cf0e4f1c1b61368fe046","slug":"seven-bike-rider-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसों में सात बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग हादसों में सात बाइक सवार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
बांदा। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में सात बाइक सवार घायल हो गए। खूंटी चौराहा निवासी राजाराम (45) व राजू (35) अपने दोस्त प्रमोद सिंह (30) निवासी अमचौली (पैलानी) के साथ रविवार की रात कनवारा से निमंत्रण कर बाइक पर घर आते समय बिजली खेड़ा के पास पुलिस वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी महेंद्र (25) पुत्र बिहारी रविवार की रात बाइक पर अपने चचेरे भाई रामधनी (20) के साथ अतर्रा से घर जाते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव निवासी शफीक (18) पुत्र जुल्फिकार और उसका भाई शमशाद (30) रविवार की रात तिलौसा गांव जाते समय तिराहे पर लोडर की टक्कर से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन