{"_id":"611bfa1b8ebc3e431b75a5d9","slug":"settle-the-defaulter-complaints-in-two-days-banda-news-knp646685418","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर शिकायतों को दो दिन में निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर शिकायतों को दो दिन में निपटाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित/डिफाल्टर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने पोर्टल के अंतर्गत सीएम संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन संदर्भ, डीएम संदर्भ पीजी पोर्टल संदर्भ ऑनलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। डिफाल्टर संदर्भों को दो दिन के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को लेकर गंभीर रहें। शिकायतों का निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता में है। उधर, डीएम ने ई-ड्रिस्ट्रिक के अंतर्गत जन गारंटी योजना के प्रमाणपत्रों की समीक्षा की। लंबित प्रमाणपत्रों को दो दिन के अंदर जारी करने और भविष्य में प्रमाणपत्रों की समयावधि जारी करने को निर्देशित किया।
बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, सभी एसडीएम, जिला विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, डिप्टी कलक्टर महेंद्र प्रताप, उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र तिवारी, बीएसए रामपाल आदि मौजूद रहे।