{"_id":"bbd9b21b858ce85c3b74b1ee29c8e998","slug":"separate-road-accidents-including-two-women-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। पहली घटना में दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद युवक बाइक समेत खाईं में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गोरे मऊ (नरैनी) निवासी सूरज कुमार (18) पुत्र राजाभइया बृहस्पतिवार को दोपहर खोही से वापस घर लौट रहा था। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गांव की ही भावना (45) व कलमतिया (50) घायल हो गईं। बाइक सवार भी खंती में गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्राम प्रधान राजाभइया ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उधर, सरबई (छतरपुर) निवासी अजय (18) और कल्लू (22) बाइक से मटौंध आते समय गिरकर घायल हो गए। उधर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली निवासी राजेश कुमार (39) पुत्र कन्हैयालाल बुधवार को सुबह साइकिल से जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन