फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seeing a dead person in a dream Pitru Dosh

सपने में मृत व्यक्ति का दिखना पितृ दोष

Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seeing a dead person in a dream Pitru Dosh
अतर्रा। सपने में मृत व्यक्ति का दिखाई देना पितृ दोष का संकेत होता है। यह बात श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए ज्योतिषाचार्य डॉ. शिवदत्त तिवारी ने कही।
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. शिवदत्त तिवारी ने मंगलवार को स्टेशन रोड पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की नहीं कर पाता। हमेशा परेशानियों में घिरा रहता है।
विज्ञापन

सपने में मृत व्यक्ति दिखाई देने से पूर्वज नाराज होने का संकेत मिलता है। पितृपक्ष 20 सितंबर से शुरू हो चुका है। जिसका समापन 6 अक्तूबर को होगा। इस दौरान लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि इस 16 दिन की अवधि में पितरों के निमित्त किए गए कार्यों से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कहा कि पितृ दोष से मुक्ति के उपाय के लिए घरों पर पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। साथ ही समय-समय पर तस्वीर की साफ-सफाई करके उसे माला भी जरूर चढ़ाएं।

देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद पितरों की तस्वीर के सामने दीपक जरूर जलाकर उन्हें याद करना चाहिए। पितरों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर जरूरतमंदों की उपयोगी वस्तुएं दान के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराने से पितरों को मुक्ति मिलती है।
इस दौरान शक्तिपुंज धाम मैनेजर अभिषेक द्विवेदी, दिव्यांशु तिवारी, नेहा, शिवम द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, टोलू सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed