फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM got the school boundary demolished and the gate broken

Banda News: एसडीएम ने विद्यालय की ध्वस्त कराई बाउंड्री, गेट तुड़वाया

Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
SDM got the school boundary demolished and the gate broken
अतर्रा। गोखिया गांव स्थित लक्ष्मी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री और गेट को मंगलवार दोपहर उप जिलाधिकारी नरैनी ने ध्वस्त करा दिया। इस दौरान राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस भी मौजूद रही। वहीं, विद्यालय अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें एसडीएम पर पद और अधिकारों का दुरुपयोग करने और विरोधियों से मिलीभगत कर विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कॉलेज अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को एसडीएम नरैनी सत्य प्रकाश, नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला और अतर्रा कोतवाली पुलिस मजदूरों को लेकर विद्यालय पहुंचे। नवनिर्मित बाउंड्री को जबरन ध्वस्त कराते हुए गेट तुड़वा दिया। अध्यक्ष का दावा है कि विद्यालय की कुल भूमि 18 बिस्वा है, जबकि निर्माण केवल 10 बिस्वा में हुआ था। बाउंड्री पूरी तरह विद्यालय की भूमि पर ही बनी थी। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय एडेड है। 11 मार्च को यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल किया जा चुका है, जिसकी सूचना एसडीएम को दी गई थी। बावजूद इसके कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि 1954 में स्थापित विद्यालय की पुरानी बाउंड्री को भूमाफिया ने तोड़ दिया था। इसका पुनर्निर्माण जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर हुआ था। अध्यक्ष ने एसडीएम पर आरोप लगाया कि उन्होंने तालाब की भूमि बताकर डीएम को भ्रामक रिपोर्ट दी और विद्यालय समिति को तीन लाख रुपये की क्षति पहुंचाई है। विद्यालय के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र की प्रति प्रधानमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक, लोकायुक्त, प्रमुख सचिव, शिक्षा निदेशक, कमिश्नर, डीएम, सहित डीआईओएस को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नरैनी एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि डीएम के निर्देश पर जांच में विद्यालय की दीवार और गेट तालाब की जमीन पर पाए गए, इस पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।


---------------------------------
विवेकराज मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed