{"_id":"680294a910e3a4e1b5060978","slug":"sdm-caught-two-loaders-people-misbehaved-and-took-them-away-banda-news-c-212-1-bnd1004-125175-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एसडीएम ने पकड़े दो लोडर, अभद्रता कर छुड़ा ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एसडीएम ने पकड़े दो लोडर, अभद्रता कर छुड़ा ले गए लोग
विज्ञापन
बांदा। ओवरलोड दो मिनी लोडर को कब्जे में लेकर कोतवाली जा रहे एसडीएम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की और गाड़ी छुड़वा ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली में करीब एक घंटा वार्ता चली। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। चर्चा है कि यह काम विधायक के पति और उने गुर्गों ने किया।
नरैनी एसडीएम सत्यप्रकाश शुक्रवार की शाम नरैनी कस्बे में ही वाहनों की जांच कर रहे थे। मौरंग के ओवरलोड दो मिनी लोडरों को रोका और कार्रवाई के लिए साथ ले जाने लगे। बताते हैं कि इसकी जानकारी हुई तो विधायक के पति बाइक से पांच-छह लोगों को लेकर पहुंच गए। गाड़ी छुड़वाने के लिए काफी नोकझोंक हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ लोगों ने सुरक्षा गार्डों के साथ बदसलूकी की। एसडीएम का कॉलर भी पकड़ लिया और दोनों गाड़ियां छुड़ा ले गए।
एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस फोर्स आ गई। इसके बाद एसडीएम थाने पहुंचे। कुछ देर बाद विधायक ओममणी वर्मा भी पहुंच गईं। एक घंटे दोनों पक्षों के बीच वार्ता चली। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। कोतवाल से लेकर एसडीएम व विधायक तक ने इस पर अनभिज्ञता जताई। विधायक ओममणी वर्मा ने बताया कि वह और पति घर में ही हैं। ऐसा कोई वाकया नहीं हुआ। वह कोतवाली जरूर गई थीं। वहां लाइटें लगवाना था, इसलिए जगह देखने गई थीं।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि दो मिनी लोडर पकड़े थे। उन्हें कुछ लोग छुड़ाकर ले ले गए। उन पर कार्रवाई होगी। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि प्रकरण की लिखित तहरीर नहीं मिली है।