{"_id":"b0878b14470188219590196d6db35895","slug":"scout-guide-at-the-closing-rally-floats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड रैली समापन पर झांकियां सजाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड रैली समापन पर झांकियां सजाईं
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में जनपदीय स्काउट-गाइड रैली के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक झांकी सजाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने स्काउट-गाइड्स को समाजसेवा की नसीहत दी।
नगर स्तरीय सीनियर स्काउट में आदर्श बजरंग इंटर कालेज (बांदा) प्रथम व शांतीधाम (अतर्रा) दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर में भी मेजबान स्काउट अव्वल रहे। श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बांदा) ने दूसरा स्थान पाया। नगर स्तरीय सीनियर गाइड में आर्य कन्या इंटर कालेज और भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज, बांदा की छात्राएं पहले व दूसरे स्थान पर रहीं।

जूनियर गाइड में भी आर्य कन्या की छात्राएं अव्वल रहीं। शांतीधाम की गाइड्स ने दूसरा स्थान पाया। तहसील स्तर पर सीनियर स्काउट में परमहंस रणछोड़दास इंटर कालेज, खप्टिहा कलां प्रथम व जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू दूसरे स्थान पर रहे। समापन पर आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य व स्काउट कमिश्नर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य महमूद हुसैन, नरोत्तम प्रसाद खरे, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अरुण अग्रहरि, वाणीभूषण द्विवेदी, जय प्रकाश दत्त, विश्वकांता, साधना, संतोष प्रकाश त्रिपाठी, कृष्णदत्त शुक्ल, रणविजय सिंह, नत्थूराम शुक्ल, कृष्ण स्वरूप मिश्र, जावेद अख्तर, शारदा शर्मा, गिरजा शंकर, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन