फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools in schools and work in offices stalled

स्कूलों में पढ़ाई और कार्यालयों में कामकाज ठप

Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Schools in schools and work in offices stalled
विकास भवन में हड़ताली शिक्षकों और कर्मियों के धरने को संबोधित करते मंच अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों और राज्य कर्मियों का संयुक्त आंदोलन शुरू हो गया है। यह तीन दिन चलेगा। शिक्षक और कर्मचारी कार्य बहिष्कार के साथ धरना दे रहे हैं। मंडल मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों में भी यह आंदोलन किया जा रहा है। उधर, हड़ताल से सरकारी कामकाज पर काफी असर पड़ रहा है। फरियादी और जरूरतमंद भटकते रहे। काली पट्टी बांधकर भी विरोध जताया गया।  

विज्ञापन


पुरानी पेंशन के लिए एकजुट हुए शिक्षकों और राज्य कर्मियों के संयुक्त संगठन कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले प्रदेश व्यापी आंदोलन में बुधवार को सभी तहसील मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन हुए। शिक्षकों ने चाक डाउन हड़ताल की और शिक्षण कार्य नहीं किया। कर्मचारी भी धरने पर बैठे रहे। दफ्तरों में सन्नाटा रहा। मुख्यालय में विकास भवन में दोपहर 12 बजे कार्य बहिष्कार के बीच धरने को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव व मंत्री ओमप्रकाश दीक्षित ने कहा कि सरकार को शीघ्र मांगें स्वीकारते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। मंच के तहसील अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर रामकृष्ण त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, राजेश तिवारी, बैजनाथ सिंह, अंबिका मिश्र, रामसिपाही राजपूत, उदय त्रिपाठी, राजेंद्र आर्य, अनुराग निगम, प्रमोद द्विवेदी, नंदिता चौहान, आशा कोटार्य, सुशील मिश्रा, राघवेंद्र त्रिपाठी, निशा अवस्थी, रजनी निगम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


कमिश्नरी परिसर स्थित कृषि विभाग कार्यालय सभागार में भी कार्य बहिष्कार हुआ। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष के.के. सक्सेना, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष व संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी विद्याभूषण सिंह पटेल, मोहन सिंह, रामनरेश पटेल, विशिष्ट बीटीसी संघ के जिलाध्यक्ष डी.सी. श्रीवास्तव व आत्माराम ने भी संबोधित किया। कृषि मिनिस्ट्रियल संघ पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद यादव, बिहारीलाल यादव, शिवनारायण कुशवाहा, छेदीलाल अख्तर खां, सुनील सिंह, प्रवीण कुमार, जे.पी. श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, मनोज सिंह, सीबी चक्रवर्ती, दिनेश श्रीवास्तव, ब्रम्हर्षि शुक्ला आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार व मंत्री सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 30 एवं 31 अगस्त को भी कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। विरोध प्रदर्शन में सत्यनारायन इंटर कालेज तिंदवारी, परमहंस रणछोणदास इंटर कालेज खप्टिहा, मधुसूदनदास इंटर कालेज जसपुरा, डीएवी इंटर कालेज बांदा, कैलाशपति इंटर कालेज बेर्रांव के शिक्षक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed