फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   School vehicles carrying children despite suspension of registration

Banda News: रजिस्ट्रेशन निलंबित होने पर भी बच्चों को ढो रहे स्कूल वाहन

Tue, 06 Aug 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
School vehicles carrying children despite suspension of registration
बांदा। फिटनेस न होने से संभागीय परिवहन विभाग ने 16 स्कूली वाहनों के रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए निलंबित कर दिए थे। चेतावनी दी थी कि फिटनेस कंपलीट कराने के बाद ही सड़क पर वाहन चल सकेंगे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करते हुए अनफिट स्कूल वाहनों को सड़क पर दौड़ाने की इजाजत मातहतों को दे दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रजिस्ट्रेशन निलंबित होने के बावजूद सभी 16 स्कूल वाहन अभिभावकों के घर गए और वहां से बच्चों को लेकर स्कूल और फिर स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर भी छोड़ा। ताज्जुब की बात तो यह है कि परिवहन विभाग की इजाजत के बगैर अनफिट स्कूल वाहन सड़क पर दौड़े और विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


खतरे में बच्चों की जान, स्कूल प्रबंधन बेपरवाह
ऐसे तमाम हादसे अब तक हो चुके हैं, जिसमें कभी स्टीयरिंग फेल होने या कभी टायर पंचर होने से स्कूली वाहनों में सवार बच्चे हादसे का शिकार हो चुके हैं। इस कारण बिना फिटनेस सड़क पर वाहन दौड़ाने की परमीशन परिवहन विभाग नहीं देता है। अनफिट होने पर परिवहन विभाग ने 16 स्कूल वाहनों के रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए निलंबित किए हैं, लेकिन शहर के स्कूल प्रबंधन ने बेपरवाही दिखाई और सोमवार को अनफिट वाहनों से ही बच्चों को स्कूल लाया गया। अनिफट वाहनों में बच्चों को लाना खतरे से खाली नहीं है। हादसा हुआ तो स्कूल प्रबंधन जवाब नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तो रद्द कर दिया जाएगा रजिस्ट्रेशन
संभागीय परिवहन कार्यालय के यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने कहा कि अनफिट होने पर छह माह के लिए 16 स्कूल वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित किया है। जब तक फिटनेस दुरुस्त नहीं होती, ये वाहन सड़क पर फर्राटा नहीं भर सकते। अगर बिना फिटनेस कराए कोई भी स्कूल वाहन बच्चों को स्कूल से घर और घर से स्कूल लाते पकड़ा तो उसका रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।


कैंप से वापस किए गए आठ स्कूली वाहन
यात्री कर अधिकारी के मुताबिक 59 स्कूल वाहनों में 21 वाहनों की फिटनेस अब तक की जा चुकी है। रविवार को कैंप में आठ स्कूल वाहन ऐसे आए जो मरम्मत के योग्य थे, उनकी फिटनेस पूरी नहीं की जा सकती थी। इस पर इन आठ वाहनों को मरम्मत कराने के बाद फिटनेस कंपलीट कराने के लिए आने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस वाहन सड़क पर दौड़ाने की इजाजत परिवहन विभाग नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed