{"_id":"5f3977178ebc3e3ce72755cc","slug":"school-staff-suspended-for-flag-hoisting-banda-news-knp5771112182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण न होने पर विद्यालय का पूरा स्टाफ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण न होने पर विद्यालय का पूरा स्टाफ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। स्वतंत्रता दिवस पर भी विद्यालय में ताला लटकता रहा। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण भी नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फौरी जांच कराकर तत्काल प्रभाव से स्कूल का पूरा स्टाफ निलंबित कर दिया। निलंबित शिक्षकों को बीआरसी से संबद्ध किया गया है। दो खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
स्वतंत्रता दिवस (शनिवार) को प्रात: 9 बजे सभी सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया जाना था, लेकिन नरैनी क्षेत्र के सिरसौना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सवा 10 बजे तक कोई नहीं पहुंचा। न ही ध्वजारोहण हुआ। इस पर वहां के ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक शिकायत पहुंचा दी।
प्रकरण राष्ट्रीय पर्व से जुड़ा होने पर बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। कुछ ही देर में जांच रिपोर्ट मिल जाने के बाद बीएसए ने विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक गंगा पूजा व सहायक अध्यापक मनोज सिंह अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
दोनों को निलंबन अवधि में बीआरसी नरैनी में संबद्ध किया गया है। इसकी संयुक्त जांच के लिए जसपुरा एबीएसए आनंद कुंवर और कमासिन एबीएसए राजीव प्रताप सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। 15 दिन में दोनों अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी है।