{"_id":"cea43d3e33833cad7e3ab1a6f52de31d","slug":"school-children-were-also-treated-peacock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चे ने कराया मोर का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चे ने कराया मोर का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में किसी जानवर के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान स्कूली बच्चों ने बचा ली। उसे अस्पताल लाकर उपचार कराया और देखरेख के लिए वन विभाग को सौंप दिया। मंगलवार को बड़ोखर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल पिपरी लुधौरा में सातवीं का छात्र मिथलेश स्कूल के पीछे गया तो वहां एक मोर घायल अवस्था में देखा।
नजदीक जाने पर भी मोर खामोश रहा। प्रधानाध्यापक जमाल उल्ला खां और छात्र मिथलेश घायल मोर को पशु चिकित्सालय लाए। यहां उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद ‘अमर उजाला’ कार्यालय ले आए। कार्यालय से वन विभाग के सेक्शन अफसर जुनैद अहमद को सूचना दी गई। उन्होंने वन रक्षक बब्बू सिंह को भेजकर मोर वन विभाग की नवाब टैंक स्थित नर्सरी भेजवा दिया। बताया कि अभी इसका इलाज कराया जाएगा।