फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   school

युवा घेरा संग मनाया युवा दिवस

Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
school
युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित करते सपाई। - फोटो : BANDA
बांदा/बबेरू/अतर्रा/ओरन। विवेकानंद जयंती पर सपा ने अलग-अलग युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष विजय करन यादव के नेतृत्व में जेएन डिग्री कालेज में विवेकानंद प्रतिमा के तले घेरा डाला गया। हसनुद्दीन सिद्दीकी, शमीम बांदवी, ओमनारायण त्रिपाठी, नंदकिशोर यादव, अशोक श्रीवास, मुशीर अहमद फारुकी, लव सिन्हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, बबेरू क्षेत्र के भभुवा गांव स्थित महाविद्यालय में सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। डा. मनोज अस्थाना, रामपाल प्रजापति, डा. शिवकुमार सिंह, रईस खां, संजय यादव आदि उपस्थित रहे। एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी में युवा घेरा कार्यक्रम में सुशील त्रिवेदी, पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव ने विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए मौजूदा सरकारों को युवा विरोधी बताया। शैलेंद्र त्रिवेदी, सुरेंद्र मिश्रा, निर्भय सिंह मोंटी, अनुपम लौहवंशी, अचिन खरे, शिवकरन पाल, धीरज मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय बबेरू के सामने युवा घेरा कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर लाखन निषाद, रामभवन चंद्रवंशी, दिलीप सोनी, अखिलेश पाल, छेदीलाल गुप्ता, राजू यादव, शिवबहादुर यादव, चूरामणि यादव, जयकिशन जैकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा पीजी कालेज में सपाइयों ने छात्र-छात्राओं के साथ युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भरतलाल दिवाकर, विवेक बिंदु तिवारी, नीरज द्विवेदी, कमलेश पटेल, दिनेश गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, शिशिर गौतम, विकास दीक्षित, कल्लू राम जाटव, राजा उपाध्याय, आरती, संजय, शिवानी, शैलजा आदि मौजूद रहे। ओरन में नगर अध्यक्ष शिवम शिवहरे और रोहित यादव सहित बुधराज कोटार्य, वैदेहीशरण शिवहरे, अरुण यादव, वैभव तिवारी, विनय शिवहरे, अकबर खां, संजय चौरसिया, कमलाकांत त्रिपाठी, संजय गुप्ता, पवन कुशवाहा, नीरज त्रिपाठी आदि ने युवा घेरा कार्यक्रम में विवेकानंद के जीवन पर चर्चा की।

--------------
फोटो परिचय-15-गोल कोठी मजार में प्रियंका गांधी के लिए दुआ मांगते कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेता।
प्रियंका के जन्मदिन पर मजार में मांगी दुआ
बांदा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का मंगलवार को कांग्रेसियों ने जन्मदिन मनाया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने शहर की प्रसिद्ध गोल कोठी व मिस्कीन शाह दरगाह में चादर पोशी करके प्रियंका गांधी की उम्रदराजी के लिए दुआएं मांगीं। प्रदेश सचिव सैय्यद अल्तमश हुसैन सहित शहर अध्यक्ष वहीद अहमद, शादाब, मुईनुद्दीन, जावेद, रईस, राशिद, हमीद, वसीक, सुखदेव गांधी, इरफान, अलंकार तिवारी, शिवबली सिंह, रामहित, जितेंद्र जैन, आकाश जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed