फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sayeed union president elected Collectorate

कलेक्ट्रेट संघ के सईद अध्यक्ष चुने गए

Mon, 22 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 22 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sayeed  union president elected Collectorate
नवन‌िर्वाच‌ित पदाध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए। लंबे अरसे से महामंत्री पद की कमान संभाले सईद अहमद (प्रशासनिक अधिकारी) अब संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। कृष्ण कुमार वाजपेई महामंत्री और कृपाराम भार्गव संरक्षक होंगे। सोमवार को शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संघ के कार्यालय में चुनाव की औपचारिकता पूरी की गई। आम राय बन जाने से सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। अब तक संघ के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश खरे कुछ ही दिनों बाद सेवानिवृत्त रहे हैं। इसके मद्देनजर संघ सदस्यों ने उनके स्थान पर महामंत्री सईद अहमद की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। मोहम्मद शाकिर अजीम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सैय्यद अशरफ अली संयुक्त मंत्री, सुश्री सोनिया चौहान संगठन मंत्री, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष और दिनेश कुमार श्रीवास को आडीटर चुना गया है। बाल मुकुंद पांडेय समेेत 11 कलेक्ट्रेट कर्मियों को सदस्य नामित किया गया। श्री बालमुुकुंद को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य भी नामित किया गया है। चुनाव बैठक में वरिष्ठ सदस्य रजमोहन प्रसाद, ओम प्रकाश खरे, मोहम्मद इसमाइल, मंजू अग्रवाल, अनीसा बानो, नवल किशोर, रमाशंकर, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed