फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Satish Mahana's effigy burnt over remarks made about Ram devotees.

Banda News: रामभक्तों पर टिप्पणी करने पर फूंका सतीश महाना का पुतला

Sun, 19 Jul 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Satish Mahana's effigy burnt over remarks made about Ram devotees.
फोटो-10- पुतला छीनने के लिए पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर खींचतान हुई। संवाद
बांदा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से राम भक्तों पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला फूंकने के दौरान कुछ पदाधिकारी मामूली रूप से झुलस गए। जिनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारी सतीश महाना का पुतला लेकर स्टेशन रोड के सामने पहुंचे। कांग्रेसियों के हाथ में पुतला देख पुलिस बल ने पुतले को छीनना चाहा। जिस पर दोनों के बीच जबरदस्त खींचतान हुई। पुलिस ने पुतला छीनने का भरसक प्रयास किया लेकिन कांग्रेसियों ने पुतले को नहीं छोड़ा और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी पकड़ बनाकर रखी। अंत में पुलिस ने पुतले को छोड़ दिया तो कांग्रेसियों ने पुतला जलाया।
विज्ञापन


इस दौरान आग के नजदीक आ जाने से जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व कुछ अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। राजेश दीक्षित ने बताया कि सतीश महाना की ओर से राम भक्तों पर गलत टिप्पणी की गई है। जिसके विरोध में यह प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया है। आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार दान चोरी मामले में बड़े पदाधिकारियों को बचाने का काम भी कर रही है। इस मौके पर शिवबली सिंह, रमेश चन्द्र कोरी, पवन देवी कोरी, आदित्य कुमार सिंह, बल्देव वर्मा, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, सूरज बाजपेई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed