फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sasuraal mein yuvatee ne phaansee lagaee, hatya ka aarop

ससुराल में युवती ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
sasuraal mein yuvatee ne phaansee lagaee, hatya ka aarop
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता ने शुक्रवार को ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, इसी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। युवक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी संतोष कुशवाहा की पत्नी आरती (28) ने शुक्रवार को खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी गांव चौसड़ निवासी आरती के भाई मुन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि बहन आरती की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। बहन के एक बेटा सत्यम व बेटी भोली है। वहीं, पति का कहना है कि अज्ञात कारणों से आरती ने फांसी लगाई है। चौकी प्रभारी पीआर गौरव का कहना है कि विवाहिता का शव चारपाई में पड़ा था। गले में फंदे का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना बिसंडा थाना क्षेत्र बबेरू रोड में पूर्व प्रधान पुरवा के पास की है। शुक्रवार को यहां सड़क किनारे एक युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शिनाख्त कराई।

मृतक बबेरू क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी पाटीदार कुशवाहा का बेटा बुलारे (45) बताया गया। बुलारे की पत्नी संगीता ने बताया कि तीन दिन पहले बहन के घर ओरन गांव जाने को कहकर घर से निकला था। पत्नी ने हत्या का अंदेशा जताया है। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। मजदूरी करके परिवार चलाता था। चौकी प्रभारी पीआर गौरव का कहना है कि प्रथम दृष्टया ठंड से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed