फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Saraf also burnt effigies of Finance Ministers

सर्राफों ने फूंके वित्त मंत्रियों के पुतले

Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saraf also burnt effigies of Finance Ministers
धरने पर बैठे हड़ताल सराफा व्यवसायियों को जलपान बांटते व्यापारी नेता रामकिशुन बासू। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। हड़ताल पर डटे सराफा कारोबारियों ने सोमवार को भी दुकानों में तालाबंदी रखकर पूरे दिन सराफा बाजार में धरना दिया। केंद्रीय वित्त कैबिनेट एवं राज्यमंत्रियों के प्रतीकात्मक पुतले फूंके। साथ ही एक्साइज ड्यूटी को काला कानून बताया। कांग्रेस नेताओं ने भी धरने में शामिल होकर सराफा व्यवसायियों को समर्थन दिया।

विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारी 14 दिन से हड़ताल पर हैं। सोमवार को सराफा बाजार में ही केंद्रीय मंत्रियों के पुतले फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल और पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद सहित कई कांग्रेस नेताओं ने धरने में शामिल होकर सराफा व्यवसायियों की इस लड़ाई में पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उधर, शहर के मशहूर मिष्ठान व्यवसायी और समाजसेवी रामकिशुन बासू ने धरने पर बैठे सराफा व्यवसायियों को जलपान कराया। नगर सराफा समिति अध्यक्ष राधा कृष्ण गोयल, महामंत्री सत्य प्रकाश समेत संजय मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन, महेशचंद्र अग्रवाल, श्यामू जड़िया, राजेंद्र अग्रवाल रज्जू, रोहित साहू, भूवनेंद्र रावत, दिलीप रावत, धर्मेंद्र, संतराम, मनु भइया, पुष्पेंद्र जैन, गुड्डा अग्रवाल, महेंद्र सोनी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed