फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sapai took to the streets for rigging the panchayat elections

पंचायत चुनाव में धांधली पर सपाई सड़कों में उतरे

Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sapai took to the streets for rigging the panchayat elections
बांदा। पंचायत चुनाव में धांधली, महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा ने तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों में पुलिस द्वारा रोके जाने पर सपाइयों की नोकझोंक भी हुई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजे गए। सपाइयों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर रखे थे। तहसील के बाहर बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विजय करन यादव की अगुवाई में कार्यालय से जुलूस की शक्ल में सपाई कलक्ट्रेट और तहसील पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। गुंडागर्दी व बेमानी चरम पर है। पंचायत चुनाव में धांधली के बलबूते सीटें हथियाई गईं। ज्ञापन में किसानों को फसलों का उचित मूल्य, तीनों कृषि कानून निरस्त करने, एमएसपी की गारंटी, किसानों का बकाया भुगतान, पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतें कम करने, बेरोजगारी आदि मांगें शामिल रही।
विज्ञापन

कुछ देर धरना देकर नारे भी लगाए। वरिष्ठ सपा नेता अशोक दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, मुशीर अहमद फारुखी, ओमनारायण विदित, अजय चौहान, ओम प्रकाश, निर्भय सिंह मोंटी, पंकज सिंह, आमिर खां, इंद्रजीत यादव, शैलेश बोस, राजेंद्र यादव, सुशील त्रिवेदी, मनोज वर्मा, प्रदीप यादव, सुनीता रैकवार, नईम नेता, विवेक यादव, उर्मिला वर्मा, श्रीकांत यादव, मनीष यादव, महेंद्र सिंह, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
बबेरू। सपा ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेंद्र प्रताप को सौंपा। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, डा. रामऔतार शिवहरे, पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव, डीडीसी इंद्रजीत यादव, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, रामभवन चंद्रवंशी, ज्ञान सिंह, राजेंद्र सिंह, अखिलेश पाल, केके महंत, पुत्तन सिंह, जय किशन जैकी, मूलचंद्र, अर्चना पटेल आदि उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी सियाराम समेत कई थानों का फोर्स सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा। (संवाद)
प्रदर्शन कर जताया विरोध
अतर्रा। विधान सभा प्रभारी भरत लाल दिवाकर के नेतृत्व में सपा ने पुरानी तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष किरण वर्मा, अमर सिंह राठौर, विवेक बिंदु तिवारी, नीरज द्विवेदी, पंकज गौतम, विनय शिवहरे, ब्रजेश यादव, चंद्रशेखर यादव, हिमांशु चोपड़ा, विकास यादव, अमोल, देवी प्रसाद दीक्षित, सत्येंद्र, निदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, अग्निशमन क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह, कोतवाली निरीक्षक अरङ्क्षवद गौर, एसआई प्रदीप, संतोष सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

सपाइयों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
नरैनी। तहसील में अध्यक्ष श्याम शरण पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष फकरुद्दीन, रामकिशोर, हरिश्चंद्र सोनकर, सत्यनारायण, सगीर भाई, शाहिद अली, ब्रजभूषण यादव, कमलेश पटेल, जगमोहन यादव आदि मौजूद थे। क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और इंसपेक्टर सविता श्रीवास्तव फोर्स के साथ डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed