{"_id":"5fb40faa8ebc3ec5f0431caa","slug":"sanjeevani-will-get-kho-kho-again-in-sports-world-banda-news-knp594693616","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल जगत में खो-खो को फिर मिलेगी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल जगत में खो-खो को फिर मिलेगी संजीवनी
विज्ञापन
Sanjeevani will get Kho-Kho again in sports world
- फोटो : BANDA
बांदा। खेल जगत से खोते जा रहे खो-खो खेल को फिर संजीवनी मिलेगी। इसका बीड़ा खो-खो इंडिया व इंटरनेशनल खो-खो ने उठाया है। अगले वर्ष के शुरू में ही इसमें तेजी आएगी। यह बात इंटरनेशनल खो-खो के जनरल सेक्रेटरी महेंद्र सिंह त्यागी और खो-खो इंडिया के यूपी कोआर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने रविवार को यहां सर्किट हाउस में आयोजित खेल प्रेमियों की बैठक और मीडिया से कही।
श्री त्यागी ने कहा कि खो-खो को गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। जनवरी में अल्टीमेट खो-खो का आयोजन होना है। इसके लिए बांदा जनपद के हरेक स्कूलों के बच्चों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। स्कू ल स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जिलास्तर की टीम में शामिल किया जाएगा। उसे स्कालरशिप भी दी जाएगी। इन्हीं में से चुनिंदा खिलाड़ी को अल्टीमेट खो-खो में शामिल किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि खो-खो को भारतीय सेना में जरूरी कर दिया गया है।
यूपी कोआर्डिनेटर और लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र ने कहा कि बुंदेलखंड में खो-खो की संभावना को देखते हुए टीम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि हर विद्यालय से बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन और वह खुद मदद करेंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन की वार्ता की दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय निगम अकेला, जिला सदस्य सोमदत्त तिवारी, पंकज बागवान भी उपस्थित थे। शहर के रेस्टोरेंट संचालक सुशांत गुप्ता एवमं शुभम महेश्वरी ने स्थानीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में अपने रेस्टारेंट की स्पांसरशिप देने का भरोसा दिलाया। डीसीए सचिव विनोद यादव, शिवकुमार गुप्ता, जेपी यादव, कोच जीतू यादव, कौशलेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।