फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sangh chief said, observe the worker's plans

संघ प्रमुख बोले, कार्यकर्ता योजनाओं का अवलोकन करें

Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sangh chief said, observe the worker's plans
चित्रकूट। संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने केंद्र सरकार की राशन वितरण योजना को अच्छी शुरुआत बताते हुए मजदूरों के लिए फायदेमंद बताया है। कहा कि मजदूरी के लिए जाने वाले परिवार इस योजना में राशन से वंचित नहीं रहेंगे। वह जहां भी रहेंगे राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन

संघ प्रमुख ने कार्यकर्ताओं कहा कि गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं अवलोकन करें। सोमवार को यहां राष्ट्रीय चिंतन बैठक में केंद्र सरकार की कई योजनाओं पर चर्चा हुई। आवास, स्वच्छ शौचालय पर विशेष फोकस रहा। बैठक में शामिल संघ के लोगों से कहा कि नाना जी देशमुख के कई प्रकल्पों से प्रेरणा लेकर गांवों में जाएं और ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। आवास योजना पर संघ प्रमुख ने कहा कि एक जमाना था जब लोग पक्के आवास की कल्पना करते थे। अब तो यह गांव-गांव में बन रहे हैं। शौचालय निर्माण भी हो रहा है। गरीबों को इससे बड़ा फायदा हुआ है। संघ कार्यकर्ता इन योजनाओं को गांव-गांव जाकर देंखे।
विज्ञापन

पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चित्रकूट। राष्ट्रीय चिंतन बैठक में सोमवार को पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोरोना काल में पर्यावरण संतुलन से ही सबका कल्याण होने की बात कही। सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल व सह सरकार्यवाह मुकुंद लाल आदि ने दीनदयाल शोध संस्थान के कई पदाधिकारियों के साथ प्रथम सत्र की बैठक के पूर्व परिसर में पौधरोपण किया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने स्थानीय पर्यावरण व संचालित कार्यों की सराहना की। कहा कि कोरोना काल में जहां का पर्यावरण संतुलन बेहतर रहा वहां कम मरीज मिले हैं। जल्द मरीज ठीक भी हुए हैं। पौधों की रक्षा सबका दायित्व है। इस मौके पर डीआरआई के प्रमुख सचिव अतुल जैन व संगठन सचिव अभय महाजन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदाकिनी में कटान पर जताई चिंता
चित्रकूट। संघ पदाधिकारियों ने मंदाकिनी नदी की धारा सिकुड़ने और कटान बढ़ने पर गहरी चिंता जताई। यहां तीन दिनों से प्रतिदिन श्रमदान चल रहा है। इसमें संघ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होते हैं। सोमवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के अलावा भैयाजी जोशी व राममाधव ने भी श्रमदान कर मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए काम करने को कहा। कहा कि चित्रकूट की सुंदरता इस नदी के कारण ही है। इसका संरक्षण जरूरी है। मंदाकिनी में कटान बढ़ने से धारा सिकुड़ने पर चिंता जताई। श्रमदान में डीआरआई के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। (संवाद)

संघ प्रमुख ने लिया जायजा
चित्रकूट। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने चल रहे पौधरोपण और श्रमदान की जानकारी ली। कई बार वह खुद इन स्थानों पर गए और काम में जुटे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed