फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sand trucks are being removed by breaking the bond of irrigation

सिंचाई का बंधा तोड़कर निकाल रहे बालू ट्रक

Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sand trucks are being removed by breaking the bond of irrigation
बांदा। बालू खदानें शुरू होते ही पट्टाधारकों की मनमानी पर ग्रामीणों का आक्रोश उभरने लगा है। ग्राम प्रधान और स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी विरोध कर रहे हैं। सदर तहसील के मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव को बालू ठेकेदारों द्वारा उजाड़ने की कवायदें की जा रहीं हैं। यहां बना बंधा तोड़कर बालू ट्रकों का रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

उजरेहटा ग्राम प्रधान अजय यादव ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि हाल ही मेें मनरेगा से गांव में खड़ंजा का निर्माण कराया गया है। इसी रास्ते में अछरौंड़ संपर्क मार्ग पर वर्ष 2014-15 में लाल डस्ट डाली गई थी। अभी इस रास्ते का निर्माण चल रहा है। यहां वर्ष 2014-15 में भूमि संरक्षण विभाग ने बंधा बनाया है। प्रधान ने कहा कि अछरौंड़ खदान संख्या-2 के पट्टाधारक ने बंधे को तोड़कर बालू के ट्रक का रास्ता बना दिया है। ग्राम पंचायत की बैठक में कहा गया है कि ट्रकों से खड़ंजा मार्ग भी ध्वस्त हो जाएगा। इसी मार्ग में पूर्व माध्यमिक स्कूल भी है। बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है। प्रदूषण भी हो रहा है। एक तरह से गांव उजाड़ने की कोशिश है। तत्काल बालू ट्रकों को रोका जाए।
विज्ञापन

उधर, उजरेहटा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनारायण त्रिपाठी और अध्यापक राकेश कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार और प्रबंध समिति अध्यक्ष आदि ने सामूहिक हस्ताक्षरों से बीएसए को दी अर्जी में कहा है कि स्कूल के पीछे से बालू ट्रक व ट्रैक्टर का रास्ता बनाया जा रहा है। यह बच्चों के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगईपूर्वक बना रहे खदान का रास्ता
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में कृषि भूमि पर बालू खदान का रास्ता बनवाएं जाने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। लक्ष्मण सिंह व रामचंद्र सिंह पुत्रगण कामता सिंह और शिवविनोद सिंह व ब्रजनारायण सिंह पुत्रगण रामसनेही ने अर्जी में कहा है कि उनकी भूमिधरी पर जबरन बेंदा खदान के पट्टाधारक रास्ता बनवा रहे हैं। मना करने पर दबंगई करने पर झगड़ा करने पर आमादा है। रास्ता बनने से उनकी खेती प्रभावित होगी। रास्ता रोके जाने की मांग की है। उधर, ग्रामीणों के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी ने एसडीएम और क्षेत्राधिकारी सदर को स्थलीय और अभिलेखीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed