{"_id":"b236a4b55454987ed25b45c7cdb969be","slug":"sand-filled-tractor-stalled-on-racket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू भरे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू भरे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बालू मिट्टी भरे ओवरलोड ट्रैक्टरों की
विज्ञापन
धमाचौकड़ी से आवास विकास के बाशिंदों की नींद हराम है। एडीएम को शिकायती
पत्र देने के बाद भी बेखौफ बालू चोरों के ट्रैक्टर नहीं रुके। मजबूरन
मोहल्लावासियों ने रात को सिविल लाइन चौकी में हंगामा किया।
पुलिस की सांठगांठ से अवैध खनन कर बालू व मिट्टी भरे ट्रैक्टर विकास भवन के आगे गली से होकर गुजारे जा रहे हैं। इससे आवास विकास मोहल्ले के लोग बेहद परेशान हैं।
दुर्घटना का भी खतरा मंडराता रहता है। सिविल लाइंस पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुरुवार को मोहल्लावासियों ने एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों की शिकायत की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात होते ही तेज रफ्तार बालू-मिट्टी भरे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई।
मजबूरन मोहल्लावासियों ने एक ट्रैक्टर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस चौकी से आया सिपाही ट्रैक्टर अपने साथ ले गया, लेकिन कुछ दूर पर उसे छोड़ दिया।
इस पर मोहल्ले के लोग भड़क गए और पुलिस चौकी में आकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आए नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव और प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने मोहल्लवासियों को शांत कराया।
भरोसा दिलाया कि अब आवास विकास की गलियों से ट्रैक्टर नहीं गुजरेंगे। इस अवसर पर सतीश मिश्रा, लवी सिंह, दयाशंकर शुक्ला, नीरज पांडेय, वीरू सिंह भी शामिल रहे।