{"_id":"5705212302c2dd61420be69176c5ab5d","slug":"sand-filled-tractor-crushed-by-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू भरे ट्रैक्टर से कुचलकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू भरे ट्रैक्टर से कुचलकर एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
बांदा/ओरन। अवैध रूप से बालू ढो रहे ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।
चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग सानी निवासी सुरेश (43) पुत्र इंद्रजीत ओरन-भदवारी मार्ग पर गल्ला की फड़ के पास रात को सो रहा था। बागै नदी किनारे डंप बालू ढो रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। भाई सुमेर ने बताया कि वह दो भाई हैं। वह अविवाहित था। लगभग एक सप्ताह पहले घर से चला आया था। यहां कबाड़ बीनने का काम करता था और रात को सड़क किनारे गल्ला फड़ के पास लेटता था।
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव निवासी कल्लू (55) पुत्र चुन्ना रविवार की रात पड़ोस के गांव दासू पुरवा निमंत्रण में गया था। लौटते समय गांव से कुछ पहले पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कल्लू समेत बाइक सवार राम प्रकाश (30) निवासी डभनी भी घायल हुआ। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। कल्लू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं और आठ बीघा जमीन मेें बसर करते हैं।