फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salary of the missing assistant director and principal stopped from the meeting

बैठक से नदारद सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का वेतन रोका

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salary of the missing assistant director and principal stopped from the meeting
बांदा। जिला गंगा और पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक में नदारद चित्रकूटधाम मंडल के सहायक निदेशक (रेशम) और राजकीय पॉलिटेक्निक बांदा के प्रधानाचार्य का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बांदा नगर पालिका ईओ ने करिया नाला और निम्नी नाला को जिला गंगा समिति योजना में चिह्नित करते हुए इनकी लंबाई-चौड़ाई आदि का इस्टीमेट पेश किया। यमुना/केन नदी जलाशयों में गिरने वाले गंदे नालों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निकायों को बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इन नदी-नालों के किनारे बसे गांवों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है। साथ ही गांवों में गंगा सेना का गठन करके नाले आदि के अपशिष्ट के जलाशयों/नदियों को प्रदूषित होने से रोकने के प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला गंगा समिति के नोडल अधिकारी/सीडीओ को पटल सहायक नियुक्त करने और हर माह समिति की बैठक करके उसका कार्यवृत्त पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पौधरोपण का विभागवार लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। 10 मई तक स्थल चिह्नित कर गड्ढे खोदने और 31 मई तक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने दिए। पौधरोपण पहली से 7 जुलाई तक होगा। बांदा जनपद का लक्ष्य 51 लाख 95 हजार 454 पौधरोपण का है। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed