{"_id":"613655018ebc3e7c29221fe2","slug":"sadakon-par-govansh-najar-na-aaen-banda-news-knp650576153","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सड़कों पर गोवंश नजर न आएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सड़कों पर गोवंश नजर न आएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रमुख सचिव (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग)/जिले के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बारिश से सड़कों में हुए गड्ढों से दुर्घटनाएं होती हैं।
इसका विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर पैचिंग कार्य कराएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सड़कों पर अन्ना गोवंश नजर नहीं आने चाहिए। महोखर गांव में चौपाल लगाई और सुपोषण किट बांटी।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव के समक्ष अधिकारियों ने कागजी आंकड़े पेश कर वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोमवार को सर्किट हाउस में नोडल अधिकारी श्रीवास्तव ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
शुरुआत अन्ना गोवंशों और गोशालाओं की स्थिति से हुई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि 13 स्थायी और 218 अस्थायी गोशालाओं में 38,214 गोवंश संरक्षित हैं। 1020 लोगों ने गोवंशों को गोद लिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य करें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सफाई की समीक्षा करें और जलभराव वाले स्थानों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं।
गोल्डन कार्ड लाभार्थियों की संख्या 6,92,580 में अब तक 1,59,000 के गोल्डन कार्ड जारी होने पर उन्होंने प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों की जानकारी में उन्हें बताया गया कि 469 ग्राम पंचायतों में 452 सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायतों को सौंप दी गईं। स्वयं सहायता समूह इनका संचालन कर रही हैं।
उन्होंने जलनिगम के अधिशासी अभियंता गौरव चौधरी को निर्देश दिए कि 22 परियोजनाओं का संचालन जल्द करें। पीडब्ल्यूडी खंड-दो अधिशासी अभियंता आरएस दोहरे को निर्देश दिए कि नई सड़कों के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरे किए जाएं।
बिजली विभाग के अधिकारियों को आपूर्ति ठीक रखने और सिंचाई विभाग को 31 अक्तूबर तक नहरें हर हाल में चलाने के निर्देश दिए। स्कूलों के आपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, वैक्सीनेशन आदि की भी समीक्षा की।
महोखर गांव में जाकर टीकाकरण का जायजा लिया। चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। पोषण अभियान के तहत सुपोषण किट का वितरण किया।
इस अवसर पर डीएम आनंद कुमार सिंह, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उपायुक्त करुणा शंकर पांडेय, बीडीओ अनुभा श्रीवास्तव, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, लेखपाल गुलाब सिंह, पंचायत सचिव रफीक मंसूरी आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अर्चना सिंह ने स्वागत किया।
जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के
बांदा। प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज हामिद अली व राजेंद्र सिंह से व्यवस्थाओं पर बातचीत की। हालांकि, मरीज कुछ बताते, इसके पहले ही डाक्टरों ने नोडल अधिकारी को व्यवस्थाओं की जानकारी देना शुरू कर दी।
जिला अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई और रोजाना अच्छी तरह से सफाई कराने के निर्देश दिए। 300 बेड का संयुक्त मंडलीय अस्पताल भी देखा। राष्ट्रीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को सितंबर तक काम पूरे करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि अमर उजाला में सोमवार को अस्पताल में गंदगी की खबर प्रमुखता से फोटो सहित प्रकाशित हुई थी।